बीकानेर

केंद्रीय कानून मंत्री आज आयेंगे बीकानेर

केंद्रीय कानून मंत्री आज आयेंगे बीकानेर

विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बीकानेर। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल शुक्रवार और शनिवार को बीकानेर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को 12 बजे सेरूणा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। यही पर सांसद निधि से स्वीकृत कार्यों का शिलान्यास करेंगे। श्री मेघवाल सांय 5:30 बजे देशनोक करणी माता मंदिर में स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होंगे। वे रात्रि विश्राम बीकानेर में ही करेंगे।

केंद्रीय कानून मंत्री शनिवार को भी विभिन्न कार्यक्रमों एवं बैठकों में शामिल होंगे।

श्री मेघवाल शनिवार को बीकानेर से रात 10.30 बजे रेल मार्ग द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.