
कहीं हो ना जाए कोई अनहोनी
प्रशासन नहीं दे रहा है ध्यान
बीकानेर। शहर के शीतला गेट क्षेत्र में सड़क पर नाला टूटकर बना गड्ढा आवागमन में बाधा तो उत्त्पन कर ही रहा है वरन गेट को भी क्षतिग्रस्त कर रहा है। शहर के इस व्यस्ततम मार्ग पर सुबह जल्दी ही लक्ष्मी नाथ मंदिर की ओर जाने वाले बुजुर्ग राहगीरों को बचकर निकलना पड़ता है। स्कूली वाहनों से लेकर दिनभर व्यस्त रहने वाले इस मार्ग पर प्रशासन का ध्यान अभी तक भी नहीं गया । मोहल्ले में छोटे बच्चे भी दिन भर यही खेलते रहते हैं।अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सड़क पर खुले पड़े इस नाले से कहीं किसी बड़ी अनहोनी न हो जाए।
देखे वीडियो




