बीकानेर

प्रशासन की उदासीनता से त्रस्त छोटा रानीसर बास निवासियों को अब विधायक व्यास से है आस

प्रशासन की उदासीनता से त्रस्त छोटा रानीसर बास निवासियों को अब विधायक व्यास से है आस

बीकानेर,5 दिसंबर। वार्ड नंबर 45 के छोटा रानीसर बास के निवासियों को अब एकमात्र आस बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास से बची है। जो प्रत्याशी विधायक बनते ही एक्शन मोड पर आ जाए उससे आस रखना भी लाजमी है। स्थानीय निवासियों की माने तो जेठानंद व्यास ही बीकानेर में विकास की गंगा बहाएंगे।

अगर बात करें वार्ड नंबर 45 के छोटा रानीसर बास की तो यहां मोहल्ले की सड़के,नालियां,कचरे के ढेर कहीं ना कहीं प्रशासन की उदासीनता को दर्शा कर रहे हैं।पिछले सालों में अगर विकास की बात करें तो सिवाय खानापूर्ति के और कुछ नहीं हुआ।

सड़कों में गड्डे या गड्ढों में सड़क ये पहचान करना भी मुश्किल है। हालांकि चुनावी समय में सड़कों का काम तो शुरू हुआ परंतु ना जाने क्यूं बीच में ही काम बंद करके ठेकेदार चले गए। गंदगी से भरी नालियां भी इस कदर टूटी पड़ी है मानो ये नाली कभी बनी ही ना हो। मोहल्ले में कचरा पात्र भी रखे हैं परंतु उन कचरा पात्र की सुध लेने वाला कोई नहीं है। मोहल्ले वासियों की माने तो मोहल्ले की तंग गलियों में से भी ओवरलोड वाहन बेधड़क निकल रहे हैं जो कभी ना कभी किसी दुर्घटना का कारण भी बन सकते हैं।

अब स्थानीय निवासियों को विधायक जेठानंद व्यास से ही आशा बंधी है कि वही मोहल्लेवासियों को इन मूलभूत सुविधाओं का सुख प्रदान करने में भागीदारी निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.