
विधायक बनते ही एक्शन मोड़ पर आए व्यास
बीकानेर पश्चिम विधान सभा से जीत कर भाजपा के विधायक बने जेठानंद व्यास आज सुबह से ही अपने समर्थकों के साथ लोगो की समस्याओं का निवारण करने में लग गये।सुबह पुष्करणा मैदान के सामने स्वतंत्रता सेनानी ब्रिजू भा मार्ग पर बने नाले का जायजा लिया और JCB बुलाकर वहां की सफाई का काम चालू करवाया और कहा की जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा जिससे यहां के लोगो को राहत मिले।




