बीकानेर

आर.एन.पब्लिक स्कूल में मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव।

टाइम्स ऑफ़ समाचार

बीकानेर। करमीसर के हृदय स्थल में स्थित आर.एन.पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला निदेशक महेंद्र कुमार नैण ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन.एस.यू.आई. छात्रसंघ अध्यक्ष प्रियंका पुरोहित रहे। छात्र छात्राओं ने अध्यापकगणों को माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। शाला प्रधानाचार्य मेघाराम भुवाल ने कहा गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं है विद्यार्थियों को गुरु की आज्ञा का पालन करना चाहिए वही निदेशक महेंद्र कुमार नैण ने विद्यार्थियों को बताया की गुरु का दर्जा भगवान से भी ऊपर होता है।
कार्यक्रम में व्यवस्थापक राजेश कुमार पुरोहित ने एकलव्य की गुरु भक्ति का उदाहरण देकर गुरु और शिष्य के रिश्ते को बताया। शाला शिक्षिका उषा मैडम एवं मोनिका मैडम ने भी अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.