
चोरों के हौंसले बुलंद,यहां हुई मोटरसाइकिल चोरी
बीकानेर/नोखा। जैन चौक में खड़ी मोटरसाइकिल चोर दिन दहाड़े चोरी कर ले गए । प्राप्त जानकारी के अनुसार जैन चौक निवासी राधेश्याम सुथार ने थाने में लिखित रिपोर्ट दी है कि उसने अपनी मोटरसाइकिल जैन चौक में खड़ी की थी जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।




