बीकानेर

45 वर्षीय महिला ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मोमासर बास में बीतीरात को एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 45 वर्षीय जमीला बानो पत्नी गुलाब नबी काजी ने गुरुवार रात को अपने घर में फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला का पति गुलाब नबी काम के सिलसिले में बाहर रहता है एवं महिला अपने एक पुत्र के साथ यहां रहती थी। सुबह घटना का पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां पति व पीहर के पक्ष के लोगों के आने पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.