बीकानेर

हथौड़े से किया वार, नगदी व सोने चांदी के आभूषणों की लूट,मामला दर्ज

बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना इलाके के गोगागेट सर्किल पर तीन चार लोगों ने एक युवक को घेर उसके पीछे सिर में हथोडे से मार कर उसके पास नगदी व सोने चांदी के आभूषण छीनकर ले गये। कोटगेट थाने से मिली जानकारी के अनुसार पुनमचंद पुत्र गुमानराम जाति सोनी निवासी हैदरी मस्जिद के पीछे ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि शाम 4 बजे गोगागेट सर्किल से जा रहा था तभी बाबूलाल, भवानीशंकर, लीलाधर सोनी व एक अन्य पीछे से आये व मेरे को हथोड़े से मारा जिससे में घायल हो गया उस समय मेरे पास से 1200 ग्राम चांदी व 09 ग्राम सोनी का आईटम एक लाख तीन हजार रुपय नगद थे। जिससे वो लोग छीनकर ले गये तथा मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.