बीकानेर

हाय ! ऐसा कृत्य करने से पहले मां का कलेजा भी नहीं पसीजा

बीकानेर। किसी कलयुगी मां ने नवजात को झाड़ियों में फेंक दिया। किसी राहगीर ने झाड़ियों में कुत्तों का झुंड देखा तो उसे संदेह हुआ। पास जाकर देखा तो कपड़े में लिपटी हुई नवजात मिली।राहगीर ने आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। मामला छत्तरगढ़ सीएचसी का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला थाने के हैड कांस्टेबल अरविंद कुमार ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज करवाया है। घटना 18 फरवरी को छत्तरगढ़ सीएचसी की है। अरविंद कुमार के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने नवजात बच्ची को जन्म देकर रास्ते में फेंक दिया।पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि इस नवजात को यहां कौन फेंककर गया? फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.