
बीकानेर। एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा ओवरब्रिज कूदकर आत्महत्या करने के प्रयास की खबर प्राप्त हुई है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के रानी बाजार ओवर ब्रिज की बताई जा रही है। जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति आत्महत्या के प्रयास में ओवर ब्रिज से कूद गया। जिसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। गनीमत रही कि ज्यादा चोटें नहीं आई, सिर्फ फ्रैक्चर हआ है। कूदने वाले व्यक्ति की पहचान अलवर के बानसुर निवासी सुगन कुम्हार के रूप में हुई।




