बीकानेर

उदासर फांटे के पास दो कारों की भीषण टक्कर,दो घायल

बीकानेर। जयपुर रोड पर दो कारों में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा जयपुर रोड पर उदासर फांटे के करीब हुआ है। इस हादसे में दो युवकों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद जयपुर हाईवे पर जाम लग गया। सूचना के बाद पहुंची जेएनवीसी पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हाईवे से हटाकर रास्ता खोला।

Leave a Reply

Your email address will not be published.