बीकानेर

डिग्गी में डूबने से युवती की मौत

डिग्गी में डूबने से युवती की मौत

बीकानेर। खेत में बनी डिग्गी में डूबने से युवती की मौत हो गई। इस संबध में नापासर थाने में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के पिता भोपालराम पुत्र गेनाराम जाट निवासी बुकरमसोता, नागौर की ओर से दी गई लिखित रिपोर्ट में बताया है कि उसकी पुत्री प्रेमा अपने ससुराल हिमतासर के खेत में बनी डिग्गी से पानी भर रही थीं तो इस दौरान उसका पांव फिसलने से प्रेमा डिग्गी में गिर गई। अचेत अवस्था में उसे पीबीएम अस्पताल लेकर आए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.