बीकानेर

अपना घर आश्रम में युवोत्सर्ग फाउंडेशन द्वारा दीपावली समारोह आयोजित

अपना घर आश्रम में युवोत्सर्ग फाउंडेशन द्वारा दीपावली समारोह आयोजित

 

बीकानेर। (एमएनएस) युवोत्सर्ग फाउंडेशन के तत्वावधान में आज अपना घर आश्रम में दीपावली का हर्षोल्लास पूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शुभम व्यास ने किया। इस दौरान आश्रम के निवासियों के साथ केक काटा गया, मिठाई बांटी गई और पटाखे जलाकर दीपावली का पर्व हर्ष और उमंग के साथ मनाया गया। फाउंडेशन के सदस्य गजेन्द्र आचार्य ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाना है जिनके साथ त्यौहार मनाने के लिए कोई अपना नहीं है। केशव आचार्य ने बताया कि इस कार्यक्रम में शहरी परकोटे के लगभग 100 युवाओं ने अपनी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में अमित पुरोहित, साहिल आचार्य, मोहित, योगेश, माधव, अर्पित, रोहित व्यास, मनीष, भुवनेश व्यास, नरेश, आशीष, दिवाकर और प्रणव सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर प्रेम, सहयोग और मानवता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.