Featured खेल जगत

नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीत कर रचा इतिहास।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

ओलंपिक के गोल्ड मेडल विजेता और स्टार जैवलीन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने अमेरिका में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है।
इससे पहले 2003 अंजू बॉबी जॉर्ज ने ब्राउंस मेडल जीता था। नीरज के रजत पदक जीतने पर पूरे देश में जश्न का माहौल है, पीएम से लेकर तमाम राजनेताओं ने नीरज चोपड़ा को इस ऐतिहासिक कामयाबी पर बधाई दी है। आज नीरज का पहला थ्रो फाउल रहा लेकिन उन्होंने दूसरे प्रयास में 82.39 मीटर, तीसरे प्रयास में 86.37 मीटर और चौथे प्रयास में 88.13 मीटर भाला फेंका। जबकि पांचवां और छठा प्रयास फाउल थ्रो रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.