राजस्थान

कविता नहीं सुनाने पर टीचर ने छात्र की कर दी पिटाई, थाने में शिकायत दर्ज

कविता नहीं सुनाने पर टीचर ने छात्र की कर दी पिटाई,थाने में शिकायत दर्ज

प्रदेश में टीचर द्वारा विद्यार्थियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं ऐसे में विद्यार्थी स्कूल जाने से कतराते हैं। भीलवाड़ा से ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें कक्षा 6 के विद्यार्थी युवराज को स्कूल में टीचर द्वारा डंडे से पीटा गया जिससे उसकी कोहनी में चोट लग जाने की वजह से हाथ ऊपर उठने में समस्या हो रही है तथा हाथ सीधा नहीं हो पा रहा है। पिटाई का कारण सिर्फ इतना रहा कि बच्चा कविता नहीं सुना पाया,वही स्कूल प्रशासन बच्चे की पिटाई की बात से इंकार कर रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का है। घटना 25 अगस्त की बताई जा रही है। बच्चे की दादी ने प्रिंसिपल एवं क्लास टीचर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। टीचर के डर से युवराज और उसकी बहन स्कूल जाने से डर रहे हैं। बच्चे के पिता का निधन होने के बाद मां बच्चों को दादी के पास छोड़ कर चली गई।उसके बाद से बच्चे अपनी दादी के पास रह रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.