राजस्थान

विदेश भेजने के नाम पर 3.6 लाख रुपए की ठगी

विदेश भेजने के नाम पर 3.6 लाख रुपए की ठगी

चूरू। कोतवाली पुलिस थाने में एक महिला और युवक के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर 3 लाख 60 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने पीड़ित युवक की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली सीआई महेंद्र कुमार ने बताया कि सीकर निवासी मोहम्मद असलम ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है कि मोहम्मद असलम ,मोहम्मद सोहेल,मोहम्मद शोएब निवासी सीकर को मजदूरी के लिए विदेश जाना था।उसके रिश्तेदार मकसूदा ने बताया कि चूरू में नई सड़क निवासी अरशद खां कायमखानी विदेश भेजने का काम करता है।नई सड़क निवासी अशरफ काफी दिनों पहले उनके पास सीकर बस स्टैंड आया जहां तीनों को दुबई में पैकिंग कंपनी में नौकरी दिलाने की बात कही तथा तीनों से 3 लाख 60 हजार रुपए ले लिए।तीनों व्यक्ति अरशद और मकसूदा के झांसे में आ गए और रुपए दे दिए जिसकी एवज में अरशद खान ने उन्हें टिकट और वीजा दिए।जब तीनों व्यक्ति वीजा से दिल्ली के लिए रवाना हुए तब रास्ते में उनके पास अरशद खान का फोन आया कि टिकट अभी कंफर्म नहीं हुई है।शक होने पर आरोपी से प्राप्त वीजा की फोटो कॉपी दुबई रहने वाले जानकार के मार्फत जांच करवाई तो तीनों के वीजा नकली एवं फर्जी पाए गए। जिस पर अरशद और मकसूदा से रुपए की मांग की तो दोनों ने इंकार कर दिया।कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.