
दसवीं कक्षा की छात्रा का चार बदमाशों ने किया किडनैप
बांसवाड़ा। सदर थाना क्षेत्र के बस्सी मकवाना गांव में दसवीं कक्षा की छात्रा के किडनैप होने की खबर प्राप्त हुई है। लड़की वारदात वाले दिन स्कूल नहीं गई थी तथा घर से बिना बताए ही बाहर निकल गई थी। जिसका चार लोगों ने मिलकर किडनैप कर लिया। वारदात के समय लड़की अकेली थी जबकि पिता घर से बाहर किसी काम से गए हुए थे। पिता की रिपोर्ट पर लड़की की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।
एएसआई निर्भय सिंह ने बताया कि बस्सी मकवाना निवासी मनसुख पुत्र नाथूलाल ने रिपोर्ट दी कि उसकी 14 वर्ष की बेटी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लीमथान में पढ़ती है जो कि वारदात के दिन 20 अगस्त को स्कूल नहीं गई थी। वह उसे घर पर ही छोड़ कर किसी काम के सिलसिले में बाहर गए थे। तब वह बिना बताए घर से निकली तब आरोपियों ने किडनैपिंग की घटना को अंजाम दिया। घटना वाले दिन से ही पिता उसकी रिश्तेदारों में ही तलाश कर रहे थे।आरोपियों का नाम सामने आने के बाद उसने सामाजिक स्तर पर भी आरोपियों के परिवार पर दबाव बनाने का प्रयास किया लेकिन प्रयास विफल रहे।तब थाने में रिपोर्ट की गई।




