
नकली नोट चलाने की कोशिश करते युवक को पुलिस ने पकड़ा।
श्रीगंगानगर। जिले के रायसिंहनगर इलाके के सब्जी मंडी बाजार में नकली नोट चलाने के प्रयास करते युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है, हालांकि अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है लेकिन पुलिस पूछताछ में जुट गई है। उसके पास नोट कहां से आए इसके बारे में जानकारियां जुटाई जा रही है। पुलिस को कस्बे के सब्जी बाजार में दो युवकों के नकली नोट चलाने की जानकारी प्राप्त हुई। मौके पर कुछ लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा युवक को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ही सीरीज के पांच-पांच सौ के 6 नोट बाजार में चलाने की कोशिश करते युवक को पुलिस ने पकड़ा है। शक्ति से पूछताछ में उसने अपने पास 6 नकली नोट होने की बात स्वीकार ली है। यह नकली नोट उसके पास कहां से आए इसके बारे में पुलिस ने जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।




