राजस्थान

दोस्त ने दोस्त की पीठ में छुरा घोंपा: अस्पताल में भर्ती

दोस्त ने दोस्त की पीठ में छुरा घोंपा: अस्पताल में भर्ती

बांसवाड़ा। एक युवक की पीठ पर उसी के दोस्त ने बुधवार सुबह छुरा घोंप दिया।युवक घर के बाहर खेत में खड़ा था तभी 500 मीटर दूरी से आए दोस्त ने पीठ के नीचे कमर में छुरा घोंप दिया।चाकू से कमर में गहरा घाव हो गया। घाव इतना गहरा है कि युवक को हिलने डुलने में दिक्कत हो रही है। फिलहाल घायल युवक का महात्मा गांधी जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।युवक को चाकू मारने के कारणों से परिवार अनजान है। दोनो युवक एक ही गांव के रहने वाले है। मामला घाटोल थाने का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक घर से कुछ दूरी पर खेत पर खड़ा था तभी आरोपी कुछ लोगों के साथ आया एवं विवाद के बीच अपने दोस्त के पीठ में दो बार छुरा घोंप दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से भाग गए। घटना के बाद घायल को परिवार के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया है। घायल युवक के पिता ने वारदात के कारणों पर अनभिज्ञता जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.