
दूषित पानी पीने से एक बच्चे की मौत, 125 बीमार
घटनास्थल राजस्थान के करौली जिले के हिंडौन सिटी से सामने आई है जहां गंदा पानी पीने के बाद एक 12 वर्षीय बच्चे की मृत्यु हो गई वहीं सैकड़ों की संख्या में बच्चे बीमार पड़ गए घटना की जानकारी मिलते ही करौली के जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने अस्पताल पहुंचकर हालात का जायजा लिया और तुरंत जांच के आदेश दिए ।
जानकारी मिली है कि दूषित पानी के सेवन से करीब 125 लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत हुई जिसमें 17 की हालत गंभीर बनी हुई है वहीं गंभीर लोगों को इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पुष्पेंद्र गुप्ता का कहना है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के बडापाड़ा कसाईबाड़ा शाहगंज बयान या डाल पोथा इलाके में गंदे पानी के सेवन से 86 लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत आई है जिनका जिला अस्पताल में मेडिकल वार्ड में इलाज किया जा रहा है वही 48 बच्चों को शिशु वार्ड में भर्ती किया गया है जानकारी में बताया जा रहा है कि लोगों ने जल विभाग की पानी की टंकी से आने वाले पानी का सेवन किया था जिसके बाद हालात बिगड़ गए




