राजस्थान

भीषण सड़क हादसा: 5 की मौत 12 घायल

भीषण सड़क हादसा: 5 की मौत 12 घायल

नागौर। रामदेवरा से रींगस जा रही क्रूजर गाड़ी ट्रक से भिड़ गई।हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 12 लोग घायल हो गए। हादसा बहुत भीषण था जिसे क्रूजर के परखच्चे उड़ गए। पांच गंभीर घायलों को जोधपुर रैफर किया गया है। घटना गुरुवार देर रात 11:30 बजे नागौर जिले की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रूजर सवार सभी यात्री रामदेवरा दर्शन के लिए आए थे। गुरुवार को दर्शन करके लौट रहे थे तभी बुरड़ी फाटा के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक से भिड़ंत के बाद क्रूजर के परखच्चे उड़ गए तथा इस में बैठे यात्री बुरी तरह फस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने सुरपालिया थाने के पुलिस अधिकारियों को सूचना दी इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रूजर में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। जिनमें से 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 12 घायलों को एंबुलेंस की मदद से नागौर के अस्पताल में ले जाया गया जहां से 5 गंभीर घायलों को जोधपुर रैफर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.