राजस्थान

गणेश विसर्जन कर लौट रही महिलाओं से छेड़छाड़: चार युवकों को हिरासत में लिया

गणेश विसर्जन कर लौट रही महिलाओं से छेड़छाड़: चार युवकों को हिरासत में लिया

नागौर जिले के मेड़ता सिटी में शुक्रवार देर गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान महिलाओं एवं युवतियों से छेड़छाड़ की घटना प्राप्त हुई है। घटना के विरोध में सैकड़ों लोग चारभुजा चौक पर इकट्ठे हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।

दरअसल मेड़ता में गणेश विसर्जन के लिए विष्णु सागर के लिए जा रही शोभायात्रा में बड़ी तादाद में महिलाएं शामिल थी। जिनके साथ घाचियों का बास मेंं कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। शोभायात्रा से लौटकर लोगों ने हंगामा कर दिया और चारभुजा चौक पर धरने पर बैठ गए। देर रात 11:45 पर पुलिस नेे पूछताछ के लिए 4 युवकों को हिरासत में ले लिया जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.