
ट्रांसफार्मर चुराकर तांबा निकाल बेचने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार
नागौर जिले में लगातार हो रही ट्रांसफार्मर चोरियों के मामले में शुक्रवार को मरोठ पुलिस के हाथ सफलता लगी। पुलिस ने छह चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनसे डेढ़ क्विंटल तांबा बरामद किया गया हैै। एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि मरोठ थाना प्रभारी खेताराम के नेतृत्व में इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
थाना प्रभारी खेताराम ने बताया कि चोर जिले से ही ट्रांसफार्मर चुराते थे फिर उसमें से तांबा निकाल कर उसे आधी दर पर बेच देते थे। कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही हैै। इन चोरों से पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने कुल 25 चोरी की वारदातें की है।




