राजस्थान

नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार

 

नागौर। जिले में एक नाबालिग से रेप करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिससे फिलहाल पुलिस अब पूछताछ कर रही है। आरोपी को बुधवार को ही कोर्ट में पेश भी किया जाएगा। एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि महिला अपराध एवं अनुसंधान सेल नागौर और सीओ विनोद कुमार सीपा के सुपरविजन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। महिला की रिपोर्ट पर गंभीरता से काम करते हुए नाबालिग से रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले के अनुसार 19 दिसंबर को जिले की एक महिला की ओर से रिपोर्ट दी गई थी। जिसमें बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी से पिंजारो का मोहल्ला हाल जाजोलाई नाडी रहने वाले मोहम्मद रमजान उर्फ रईश पुत्र मोहम्मद शरीफ ने बेटी को डरा-धमकाकर उसके साथ गलत काम किया। इससे पहले आरोपी ने जान पहचान बनाई फिर झांसे में लेकर उसका रेप कर डाला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,वहीं उससे पूछताछ भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.