राजस्थान

हौसलों की उड़ान: 44 इंच की बबीता ने जीते दो मेडल

हौसलों की उड़ान 

44 इंच की बबीता ने जीते दो मेडल

जोधपुर में हुई स्टेट लेवल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में सीकर के लक्ष्मणगढ़ इलाके की रहने वाली बबीता ने सिल्वर और गोल्ड मेडल जीता है। सरिता की हाइट भले ही 44 इंच हो लेकिन स्विमिंग और डिस्क थ्रो में वह कई मेडल जीत चुकी है।

सरिता के कोच महेश नेहरा ने बताया कि जोधपुर में दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन राजस्थान की ओर से स्टेट लेवल स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। जिसमें S6 कैटेगरी में बबीता ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल में गोल्ड मेडल और 50 मीटर फ्रीस्टाइल में सिल्वर मेडल जीता है। नेहरा ने बताया कि बबीता सीकर के ही स्कूल में हॉस्टल में रहकर बीए की पढ़ाई कर रही है। यही स्कूल के स्विमिंग पूल में वह ट्रेनिंग करती है। बबीता इससे पहले पिछले साल डिस्कस थ्रो में भी स्टेट लेवल पर गोल्ड मेडल जीत चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.