
स्मैक तस्कर को पुलिस ने धर दबोचा
नागौर की कोतवाली थाना पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि पुलिस की ओर से शहर सहित जिले भर में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में शहर के गौरव पथ एफसीआई गोदाम रोड़ पर एक संदिग्ध की तलाशी ली गई तो उसके पास से स्मैक 02.25 ग्राम पाई गई। वहीं पुलिस के पकड़ने सेपहले उसने कुछ स्मैक का बेचान किया था। उस बेची गई स्मैक की राशि 2670 रुपए भी आरोपी के पास मिली।
पुलिस की टीम ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी के पास से एक स्कूटी भी जब्त कर ली।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है कि आरोपी को स्मैक सप्लाई करने वाला गिरोह कौन है।ताकि पुलिस अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपियों तक पहुंच सके।




