बीकानेर

धोखाधड़ी कर 16 लाख रुपए गबन करने का मामला दर्ज

बीकानेर। धोखाधड़ी कर 16 लाख रुपए गबन करने का मामला कोटगेट पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार यह मामला नागणेची स्कीम पवनपुरी, रानी बाजार हाल रिको रोड नंबर नौ निवासी विनोद कुमार बाफना (60) ने कोर्ट इस्तगासे के जरिए मनीष शर्मा के खिलाफ दर्ज कराया है।

परिवादी की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी मनीष शर्मा ने उसके साथ धोखाधड़ी कर 16 लाख रुपए ऐंठ लिये और जालसाजी धोखाधड़ी कर रुपयों का गबन कर लिया। जब परिवादी ने आरोपी से रुपए वापस मांगे तो देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 420, 406 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.