बीकानेर

ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत 

बीकानेर। जिले में ट्रेक्टर से कुचले जाने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना खारा गांव की है, जहां ट्रेक्टर के चालक से बात करते हुए अचानक ट्रेक्टर चलने से ये हादसा हुआ। घायल को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सूरतगढ़ के माणकसर में रहने वाले मुकेश भाट ने पुलिस को बताया कि उसके पिता खारा गांव में काम करते थे। पप्पूराम भाट शनिवार को गांव आया तो उसे देखकर पिता लादूराम भाट उससे मिलने चले गए। पप्पूराम भाट ने ट्रैक्टर रोका और दोनों आपस में बात करने लगे। इसी दौरान पप्पूराम भाटी की लापरवाही से ट्रैक्टर चल पड़ा और लादूराम भारी भरकम चक्कों की चपेट में आ गए। ट्रेक्टर के पीछे ट्रॉली भी लगी हुई थी। ऐसे में पहिये उनके ऊपर से निकल गए। घायल अवस्था में उसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट के कारण अस्पताल में इलाज के दौरान लादूराम की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.