बीकानेर

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना नत्थुसर बास स्थित लाली बाई बगेची की है। जहां 25 वर्षीय राजा बाबू पुत्र महेन्द्र स्वामी ने बुधवार रात को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.