बीकानेर

बीकानेर: यात्रियों से भरी बस और ट्रक में हुई भिड़ंत

बीकानेर। सुबह सुबह हाइवे पर पुनः एक हादसे की खबर आई है। श्रीडूंगरगढ़ से यात्रियों से भरी बस बीकानेर के लिए रवाना हुई और लखासर टोल से पहले एक ट्रक से टकरा गई। गनीमत रही कि टक्कर में चार जने चोटिल हुए है व शेष यात्री सुरक्षित है। हाइवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई है और टीम के ऑफिसर डॉक्टर हुड्डा ने चारों का फर्स्ट एड किया है। क्रेन द्वारा गाड़ियों को साइड करवाया जा रहा है। सभी यात्रियों को दूसरे साधनों से रवाना किया जा रहा है। पुलिस को सूचना दे दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.