बीकानेर

सवालाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण एवं रुद्राभिषेक

टाइम्स ऑफ़ समाचार

बीकानेर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास के पावन माह में 15 जुलाई से सवालाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक महोत्सव का आयोजन गोपीनाथ भवन के पास स्थित गौरी शंकर महादेव,मंदिर सती माता बगीची में किया जा रहा है।

पंडित नीरज व्यास ने बताया कि प्रतिदिन 5100 शिवलिंग का निर्माण कर उनकी षोडशाचार पूजन कर प्राण प्रतिष्ठा एवं अभिषेक कर्म किया जा रहा है। पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक श्री चंद व्यास,गोविंद व्यास,पं. पवन चूरा,नित्यानंद पुरोहित,गोविंद रंगा,जयवर्धन,कैलाश किराडू,रमेश कुमार,हनुमान व्यास आदि के सानिध्य में हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.