राजस्थान

सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी

सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी, पीड़ित की दुकान पर आकर बातों में उलझाकर सरकारी नौकरी लगाने का दिया 

श्रीगंगानगर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की श्रीगंगानगर में चश्मे की दुकान है जहां आरोपी किसी काम से आए एवं उन्होंने दुकान मालिक के कर्मचारी को बातों में उलझाया। उसे कहा कि उसकी बैंक आदि सरकारी विभागों में अच्छी जान पहचान है। वह थोड़ी कोशिश कर उसे नौकरी लगवा सकते हैं। कर्मचारी ने यह बात दुकान मालिक को बताई तो दुकान मालिक भी उनकी बातों में आ गया और बैंक में नौकरी लगवाने के लिए उन्हें रुपए देने पर तैयार हो गया। रुपए देने के बाद भी जब सरकारी नौकरी नहीं मिली तो पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

कोतवाली एसएचओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित ने 38 हजार की राशि तीन किस्तों में दोनों आरोपियों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क किया तो उन्होंने सरकारी नौकरी देने से इंकार कर दिया और रुपए भी नहीं लौटाए। एसएचओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.