राजस्थान

गौशाला अध्यक्ष सुसाइड मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

गौशाला अध्यक्ष सुसाइड मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

नागौर। जिले के मोलासर में एक गौशाला अध्यक्ष के सुसाइड के मामले में सोमवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोलासर में 3 अक्टूबर को जगदीश राम पुत्र रामदेवाराम ने रिपोर्ट में बताया कि 3 अक्टूबर की सुबह उनके बड़े भाई गिरधारी राम का शव खेत में एक पेड़ से लटका मिला था। उनकी पेंट की जेब में 2 पेज का सुसाइड नोट भी मिला जिसमें उन्होंने छह लोगों को मौत का जिम्मेदार बताया था। उन्होंने लिखा था कि यह लोग लगातार परेशान कर रहे हैं। ऐसे में परेशान होकर गिरधारी राम ने आत्महत्या कर ली। मामले में पूर्व में पुलिस ने नामजद लोगों की जांच कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं सोमवार को पुलिस की टीम ने खखोली रहने वाले दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.